फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सैनिक काे याद नहीं 20 दिन की बातें, जीआरपी ने कराया चिकित्सीय परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमृतसर जयनगर स्पेशल ट्रेन से लापता हुए चंदौली निवासी सैनिक माधव सिंह का मंगलवार को चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। माधव को यह याद नहीं है कि 20 दिन तक वह कहां और किस हालत में रहे।
विज्ञापन

चंदौली के बुद्धपुर थाना क्षेत्र के धानापुर निवासी माधव सिंह दिल्ली में आर्मी इंजीनियरिंग कोर में तैनात हैं। सात नवंबर को घर आने के लिए निकले थे। स्पेशल ट्रेन में सवार होने के दौरान रास्ते से लापता हो गए। उनकी अंतिम लोकेशन तिलहर में मिली थी। जीआरपी, चारबाग में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद विवेचना शाहजहांपुर जीआरपी ट्रांसफर कर दी गई।
काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार को माधव सिंह बिहार में पहुंच गए। सोमवार को परिजन माधव सिंह को लेकर शाहजहांपुर जीआरपी थाने पर पहुंचे। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने उनसे पूछताछ की। इंस्पेक्टर के अनुसार, माधव ने आठ नवंबर से 28 नवंबर तक कुछ याद नहीं रहने की बात बताई है। माधव ने इतना बताया कि मुरादाबाद के बाद उन्हें किसी ने स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया था। उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें