फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्ट्रीट लाइट से संबंधित अधिक शिकायतें आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतें स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर आईं। कुल छह शिकायतों में दो में स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की गई। मौके पर एक शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को अन्य शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। आनंदपुरम निवासी मुनीश सिंह परिहार और ब्रज विहार कॉलोनी निवासी बालेश ने स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की। सिविल लाइन निवासी सुनील गुप्ता ने नाली बनाने की, मोहल्ला बाबूजई निवासी शाहनवाज खान ने बंदरों को पकड़वाने, मोहम्मद जई निवासी जीशान ने अतिक्रमण हटवाने, दिलाजाक निवासी आजम खान ने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करने की मांग की।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, अधिशासी अभियंता सिविल दिलीप कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें