फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समाज की आवश्यकता हैं व्यापारी’

Sun, 23 Aug 2015 11:37 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी उ.प्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा है कि समाज की आवश्यकता हैं व्यापारी वर्ग, लेकिन उनकी सुरक्षा से लेकर उन्हें सुविधा मुहैया कराने की दिशा में कोई भी सरकार गंभीर नहीं रहती।
विज्ञापन

वह कस्बे के कटका गेस्ट हाउस में आयोजित व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनेता व्यापारियों का हर तरह से इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जब बात उनकी हित से जुड़ी हो तो वह लोग पीठ दिखा देते हैं। बोले, इसको देखते हुए जरूरत है कि सभी व्यापारी एकजुट होकर समस्या का सामना करे। संगठन के मंडल प्रभारी रामनिवास गुप्ता ने कहा कि यह संगठन पूरी तरह से अराजनैतिक रहकर व्यापारियों के हितों की रक्षा कर रहा है। जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक ने कहा कि जब से वैट लागू हुआ है, व्यापारी परेशान हैं, हमें इसका डटकर मुकाबला करने की जरूरत है। बोले, इस संगठन ने व्यापारियों के हितों की रक्षा के साथ ही उनके सम्मान को बढ़ाया है।
इस मौके पर कई व्यापारियों ने विचार रखे। अध्यक्षता पीके पांडेय ने की तथा संचालन आनंद त्रिवेदी व वैभव त्रिवेदी ने किया। इस दौरान राकेश वर्मा, कृष्णकांत दीक्षित, सचिन सक्सेना, गौरव भारद्वाज, निरंकार मिश्रा, श्यामू शुक्ला, मुन्नू लाल मिश्रा, वीरन पाठक, ब्रजेश गुप्ता, ओमकार वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे। पूर्व में बरेली से आए प्रदेश अध्यक्ष की व्यापारियों ने गंगा मंदिर पर अगवानी कर उन्हें फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें