फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के खिलाफ गरजीं महिलाएं

Wed, 13 May 2015 12:07 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन के लाभार्थी चयन में पक्षपात और अनियमितताएं बरते जाने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने मंगलवार को भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर समाज कल्याण कार्यालय की अनियमितताओं की जांच कर दोषियों को दंडित करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता शहर के विभिन्न स्थानों की पेंशन पात्र महिलाओं के साथ भाजपा कार्यालय पर जमा हुए। वहां से संगठन के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सक्सेना और उपाध्यक्ष ओमकार सक्सेना के संयुक्त नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और समाज कल्याण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि विभागीय लिपिकों की मिलीभगत से अपात्रों को पेंशन लाभ दिया जा रहा जबकि जरूरतमंद भटक रहे हैं। ज्ञापन में समाजवादी पेंशन पात्रों का घर-घर जाकर सत्यापन करने और पेंशन स्वीकृति में धांधली बरतने वालों को निलंबित करने की मांग की गई है। प्रदर्शन में मिथिलेश, सबीना, गरीबन, बेलावती, गुलबानों, हलीमा, अजय भोजवाल, राकेश कुमार, आकाश मौर्य, मौज अली, श्रीपाल वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें