फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

Wed, 13 May 2015 12:03 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रांतीय आह्वान पर शहर समेत ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर टाउनहाल में शहीद प्रतिमाओं के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। बाद में कलक्ट्रेट जाकर नारेबाजी की। बाद में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। उधर, कांट में जोन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिल की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए टाउनहाल के पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस और सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ इकट्ठा हुए। वहां से हाथों में झंडे लहराकर नारेबाजी करते हुए शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां के नेतृत्व में कलक्ट्रेट की ओर बढे़। नगरपालिका परिषद कार्यालय के नजदीक शहीद प्रतिमाओं को नमन किया और वहीं पर प्रधानमंत्री के पुतले को आग के हवाले किया।
वहां से कार्यकर्ता मोदी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में यूपीए सरकार द्वारा वर्ष 2013 में लागू भूमि अधिग्रहण बिल को प्रभावी रखने की मांग पर जोर देते हुए कहा गया है कि मोदी सरकार संशोधित अध्यादेश लाकर किसानों को भूमिहीन बनाना चाहती है। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनथ बघेला, कृष्ण विनोद मिश्र, सेवादल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, महिला कांग्रेस की सावित्री शर्मा, बिंदु सिंह, राजबेटी, रामप्रकाश दीक्षित, जगदीश सिंह कुशवाह, सगीर अहमद अंसारी, हाजी हस्सू खां, संतोष शुक्ला, प्रशांत कठेरिया, दौलत राम, शारदा त्रिवेदी, मनोज शर्मा गोपाल आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन


किसानों को उनका सही अधिकार मिलने तक जारी रहेगा विरोध
कांट। कांग्रेस के प्रांतीय आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की सूट-बूट वाली मोदी सरकार को निशाने पर लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में जोन प्रभारी यूसुफ कुरैशी और जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र के नेतृत्व में केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां आग के हवाले करके अपना आक्रोश प्रदर्शित किया।
इस मौके पर जोन प्रभारी कुरैशी ने कहा कि मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध किसानों को उनका सही अधिकार मिलने तक जारी रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने कहा कि अन्नदाता के साथ अन्याय करने वालों को ईश्वर माफ नहीं करेंगे। प्रदर्शन में अनूप वर्मा, पूर्व जिलध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, शाहिद अनवर कुरैशी, जयवीर सिंह कुशवाह, युकां के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय मिश्र रिंकू, मुजीबउररहमान खां, शारदा थापा, ममता सिंह, आलोक प्रताप सिंह भोला आदि शामिल रहे। उधर, ददरौल ब्लॉक मुख्यालय पर पार्टी कार्यंकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष पातीराम दीक्षित के नेतृत्व में प्रदर्शन कर बिल की प्रतियां फूंकीं।

पुवायां में राजीव चौक पर किया प्रदर्शन
पुवायां। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर के राजीव चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां जलाईं। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष हरेंद्र शुक्ला ने कहा कि किसानों को गन्ने का भुगतान शीघ्र कराया जाना चाहिए और बारिश से खराब हुई फसलों को मुआवजा दिलाया जाना चाहिए। इसके अलावा किसानों को मुफ्त बिजली भी दी जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान ब्रजकिशोर दीक्षित, सतेंद्र त्रिवेदी, रामप्रकाश, आनंद आर्य, रामभरोसे, श्रवण शुक्ला, नन्हेलाल, रमाकांत, अशोक कुमार, मनोहर लाल आदि मौजूद रहे।

जलालाबाद में सांकेतिक धरना दिया
जलालाबाद। जिला कांग्रेस सेवा दल के जिला संगठक अतित कुमार बागी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे संगठन के कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सांकेतिक धरना देते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ  प्रर्दशन किया। इस दौरान बिल की प्रतियों को जलाते हुए नारेबाजी भी की। इस मौके पर अतित बागी ने कहा कि किसान विरोधी बिल का हर स्तर पर पुरजोर विरोध किया जायेगा। आंदोलन के दौरान विनोद चंद्र शर्मा, छोटेलाल मिश्रा, उमाशंकर दीक्षित, श्याम बाबू सिंह, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, रामरूप सिंह, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सिंधौली में भी जलाई गईं प्रतियां  
सिंधौली। कांग्रेस के ब्लॉक कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एकत्र होकर भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध किया और बिल की प्रतियां फूंकी। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मिश्र, सुरेशचंद्र शुक्ला, विनीत कुमार त्रिपाठी, दुर्गेश शुक्ला, सत्य कुमार, दिलीप शुक्ला, राधा सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विष्णू गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बल्लिया में मोदी सरकार पर बरसे कांग्रेसी
भावलखेड़ा। कांग्रेस के प्रांतीय आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता रोजा क्षेत्र के बल्लिया गांव जाकर मोदी सरकार पर खूब बरसे। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार सिंह बबलू और रोजा इकाई के अध्यक्ष संतोष गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर सेवादल के जिलाध्यक्ष अश्विनी द्विवेदी ने मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल को किसान विरोधी बताते हुए उसका विरोध जारी रखने का संकल्प कराया। प्रदर्शन में रवि कैथवार, नितेश सिंह, देवेन्द्र सक्सेना, अनुज सक्सेना, रामकुमार शर्मा, विनीत सक्सेना, राजेश गुप्ता आदि शामिल रहे।

कांग्रेसियों ने मार्च निकालकर अध्यादेश की प्रतियां जलाईं
तिलहर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के शोषण उनकी समस्याओं को अनदेखा करने तथा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश द्वारा किसानों के हितों पर कुठाराघात करने का आरोप लगाते हुये नगर में पैदल मार्च निकाला गया जो कि बाईपास से शुरू होकर ब्लाक कार्यालय पर संपन्न हुआ। ब्लाक मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को किसान विरोधी बताते हुये उसकी प्रतियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये ब्लाक अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ला ने कहा कि फसल बर्बाद होने के बाद किसानों की कमर पूरी तरह टूट चुकी है। न तो किसानों को सरकारी राहत मिल रही है और न ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है।  इस दौरान नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता, धीरेंद्र सिंह यादव, शिव कुमार सिंह, लाखन राम गंगवार, क्षत्रपाल, दिलीप सिंह राठौर, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
निगोही। मंगलवार सुबह से ही कांग्रेसी विनय शर्मा, डा. रीतिराम कुशवाहा, ममता शर्मा, मोहम्मद याकूब, कामिनी देवी, अशर्फीलाल ब्लाक मुख्यालय गेट पर आ धमके और बिल की प्रतियां जला कर केन्द्र सरकार द्वारा किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें