फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सामाजिक आंदोलनों ने निभाई आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका

विज्ञापन
शाहजहांपुर में आर्य महिला डिग्री कॉलेज में तिरंगा लहराती छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की ओर से सोमवार को ‘स्वतंत्रता प्राप्ति में सामाजिक आंदोलनों की भूमिका’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. संजीता अग्रवाल ने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनेक देशभक्तों, स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों, बलिदानियों और गुमनाम वीरों के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आजादी को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के माध्यम से मजबूत बनाते हुए विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
डॉ. अरुणकांत पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन जैसे विस्तृत विषय पर जितनी चर्चा की जाए, उतनी ही प्रेरणा और सीख मिलती है। माया देवी, अपर्णा मिश्रा, अंशिका, मुस्कान कश्यप, नंदिनी कश्यप, सुनैना और अल्पना शुक्ला ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें