शाहजहांपुर। समाजसेवी संस्था जय भारत की ओर से आयोजित होने वाले महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें एक महीने तक होने वाली प्रतियोगिताओं पर चर्चा की गई।
स्टेट बैंक कॉलोनी स्थित कार्यालय में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कार्यक्रमों पर चर्चा की। अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने प्रभव अग्रवाल को निदेशक, आयुष अग्रवाल, शशि गुप्ता और शिवा वैश्य को संयोजक बनाया। शोभित अग्रवाल को उपाध्यक्ष और वंदना अग्रवाल को मुख्य संचालक की जिम्मेदारी दी गई।
बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 13 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में होगा। इसके बाद 17 सितंबर को आकांक्षा इंटर कॉलेज, 20 सितंबर को लीड कॉन्वेंट स्कूल, 23 सितंबर को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय, 27 सितंबर को दून इंटरनेशनल स्कूल, 29 सितंबर को बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, दो अक्तूबर को राजकीय किशोर गृह, चार अक्तूबर को तक्षशिला पब्लिक स्कूल, छह अक्तूबर को ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम होंगे।
9 अक्तूबर को संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज में महोत्सव का समापन होगा। इसमें कक्षा एक से स्नातकोत्तर स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए बौद्धिक, खेलकूद, व्यक्तित्व विकास, शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर महासचिव डॉ. मयंक भूषण पांडे, निशि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।