फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल और बैडमिंटन के मैच हुए

Sun, 22 Mar 2015 12:09 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में चल रहे जूनियर वर्ग के जिला स्तरीय खेलकूद दूसरे दिन भी जारी रहे। फुटबाल में रॉयन इंटरनेशनल स्कूल और स्टेडियम क्लब तथा डीएफए और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप मेमोरियल इंटर कॉलेज पिपरोला की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सेमीफाइनल और फाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी एनसी यादव ने बताया कि फुटबाल में दूसरे दिन कुल आठ मैच खेले गए। जबकि बैडमिंटन में 14 मैच हुए। बैडमिंटन के लिए 32 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में रुचिर गौरव, अमर सिंह, जुबैर खां आदि शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग के युगल और बालिकाओं के एकल मुकाबले भी रविवार को पूर्वांह 11 बजे से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें