फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ को लेकर प्रधानों के दो गुट आमने-सामने

Sat, 11 Jun 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
जेल भेजने का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने सपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन दिया
विज्ञापन

दूसरे गुट ने बैठक कर एसओ के कार्यों की प्रशंसा की 
कलान के थानाध्यक्ष को लेकर प्रधानों के दो गुट आमने-सामने आ गए हैं। इसको लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला सचिव अजय कुमार के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें पुलिस उत्पीड़न के मामलों की जांच कराकर कलान एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के अति पिछड़े और सपा का गढ़ माने जाने वाले विकास खंड कलान के पार्टी समर्थित ग्राम प्रधानों को जनहित की समस्याएं लेकर थाने जाने पर अपमानित होना पड़ रहा है। थानाध्यक्ष अमर सिंह सपा कार्यकर्ताओं और प्रधानों द्वारा परिचय दिए जाने पर आग बबूला हो जाते हैं। पिछले 15 साल से लगातार ग्राम प्रधान रहे ओमवीर यादव का झूठे मामले में चालान कर दिया गया। इसी तरह ग्राम प्रधान छत्रपाल यादव और अजय कुमार के भाई को भी थाने में अपमान किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, ओमवीर, सेवाराम, छत्रपाल, आजाद सिंह यादव, जयश्पाल वर्मा, सुभाष चंद्र वर्मा, संतकुमार यादव आदि ग्राम प्रधानों ने सपा जिलाध्यक्ष से इन मामलों की शासन स्तर से जांच कराकर एसओ के खिलाफ कार्रवाई कराने का अनुरोध किया। शिष्टमंडल में विनोद यादव, मुनीश परिहार, अजय बाबू गुप्ता, मुंकेश सिंह परिहार, विजय प्रताप सिंह, धनंजय यादव, मुकेश यादव, प्रभु दयाल, राजेश कुशवाहा आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन


एसओ के समर्थन में आए कई ग्राम प्रधान
कलान में प्रधान संघ के जिला सचिव अजय कुमार के भाई को जेल भेजने का मामला तूल पकड़ने और एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज होने पर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों में गुटबाजी शुरू हो गई है। इस मामले को लेकर ब्लाक क्षेत्र के कई प्रधान थानाध्यक्ष अमर सिंह के पक्ष में खुलकर खड़े हो गए हैं।  
उन्होंने श्रीमती मिथलेश कुमारी इंटर कॉलेज में बैठक कर थानाध्यक्ष अमर सिंह के कार्यों की प्रशंसा की गई। बैठक में कहा गया कि एसओ के एक वर्ष के कार्यकाल मे कई घटनाओं का खुलासा किया, लेकिन कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए प्रधान संघ की आड़ में थानाध्यक्ष को हटवाना चाहते हैं। बैठक में मौजूद प्रधान शंकर लाल, रावेन्द्र पाल वर्मा, अरविंद कुमार, राजवेटी गुप्ता, कमला यादव, रजनी यादव, राहुल प्रताप सिंह, नरेश चन्द्र गुप्ता प्रधान, वीरेश गुप्ता आदि ने एसपी से एसओ अमर सिंह को कलान मेें बनाए रखने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन


विरोध करने वाले वही लोग हैं जिनके गलत काम थाना स्तर से नहीं हो रहे। वोट नहीं देने पर अजय कुमार ने एक व्यक्ति के खिलाफ बिना अनुमति मंदिर बनाने और तालाब पर कब्जा करने की शिकायत की जो जांच मे झूठी पाई गई। अजय के भाई को झगड़ा करते पकड़ा गया था। इसी तरह ओमवीर ने आंधी देई के ग्राम प्रधान परशुराम को एक मामले में जांच करने गए बीडीओ के सामने पीटा। संबंधित गांवों में नदियों से खनन पर सख्ती से रोक लगा देना भी इन सबको नागवार गुजर रहा है। 
-अमर सिंह, थानाध्यक्ष, कलान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें