एसएस कॉलेज में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में बीकॉम (कंप्यूटर) तृतीय वर्ष का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। स्नेहा वर्मा ने 73 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज में टॉप किया है।
71 प्रतिशत अंकों के साथ प्रिया त्रिवेदी द्वितीय व 70 प्रतिशत अंक पाकर वंशिका यादव ने तीसरा स्थान पाया। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने स्नेहा और वंशिका को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। विभागाध्यक्ष डॉ.अनुराग अग्रवाल, ब्रजलाली चौबे आदि मौजूद रहे। संवाद