फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए गए स्मार्ट फोन

विज्ञापन
विकास भवन में आंगनबाड़ी वर्कर को स्मार्ट फोन देते विधायक। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री के प्रदेश स्तर पर लखनऊ में नवनियुक्त आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिए गए।
विज्ञापन



जिले की तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 346 आंगनबाड़ी सहायिकाओं का चयन किया गया है। इस अवसर पर ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित हुए अभ्यर्थियो को नियुक्ति पत्रों, स्मार्ट फोन का वितरण, पूर्ण हो चुके बाल विकास परियोजना कार्यालय सह-गोदामों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।
ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने शासन की योजनाओं का लाभ आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्मार्ट फोन का सदुपयोग करते हुए पोषण ट्रैकर आदि पर शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
000
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बात
मुख्यमंत्री के संबोधन में कई घोषणाएं सकारात्मक हैं। उन्होंने कई लंबित मांगों को स्वीकार किए जाने का संकेत देकर यह उम्मीद जगाई है कि आंगनबाड़ी वर्कर्स के मानदेय में बढ़ोतरी होगी। यह हम सभी पर मुख्यमंत्री का बड़ा उपकार होगा।

-मनोरमा सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष, आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन

-

मानदेय बढ़ाने, सेवा का स्थायीकरण करने, विभाग के अतिरिक्त अन्य कार्य नहीं लिए जाने आदि मांगों को लेकर सरकार और संगठन के नेताओं के बीच कई वार्ताएं हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने मानदेय बढ़ाने का संकेत देकर खुश कर दिया है।
-सुनहरा बानो, आंगनबाड़ी वर्कर, निगोही

विकास भवन में आंगनबाड़ी वर्कर को स्मार्ट फोन देते विधायक। स्रोत : सूचना विभाग

विकास भवन में आंगनबाड़ी वर्कर को स्मार्ट फोन देते विधायक। स्रोत : सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें