फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से सीवर लाइन का काम, नगर में जाम ही जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीवर लाइन डालने के लिए की जा रही सड़कों की खोदाई शहरवालों को मुसीबत बन गई है। निर्माण कार्य बेहद सुस्त गति से चल रहा है जिससे सड़कों पर खोदे गए गड्ढों से लोगों का निकलना मुश्किल है। जगह-जगह खोदाई के कारण मंगलवार को प्रमुख सड़कों पर जाम लगा, रोड जाम होने से लोग घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के अंटा चौराहे पर मस्जिद के सामने और चौराहे के कोने पर सीवर लाइन के लिए गड्ढा खोद दिया। इसके अलावा यहां आधी सड़क को घेरकर जेसीबी भी खड़ी कर दी गई। आमतौर पर हर दिन जाम से जूझने वाले चौराहों पर सुबह दस बजे से ही यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जाम लगने से ई-रिक्शे, चार पहिया वाहनों, बाइकों की लंबी कतारें लग गईं। यहां तैनात अकेले सिपाही व चार होमगार्ड से भी यातायात व्यवस्था नहीं संभली। इसके चलते लोग घंटों जाम से जूझते रहे। अंटा वाली सड़क पर जाम लगने के कारण जेल रोड से दोपहर दो बजे रूट डायवर्ट कर होमगार्ड तैनात किए गए। यहां से आगे चार पहिया वाहनों के जाने पर रोक लगाई, तब लोगों को थोड़ी राहत मिल सकी।
इसके अलावा केरुगंज रोड भी दोपहर एक से ढाई बजे तक जाम से जूझता रहा। सड़क को घेरकर वाहन खड़ा करने के चलते कई वाहन ट्रैफिक में फंस गए। इसके चलते लोग परेशान होते रहे। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन

इसी तरह लोहारों वाले चौराहे पर एक महीने से लोग जाम से जूझ रहे हैं। यहां खोदाई का कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा। जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली के खड़े होने कारण लोग हर दिन जाम से जूझ रहे हैं। मंगलवार को यह रोड जाम होने के बाद लोगों ने गलियों का सहारा लिया, लेकिन गलियां भी जाम से अछूती नहीं रही। ई-रिक्शों की पहुंच गलियों तक होने से यहां भी वाहनों की कतारें लग गई। इसके चलते लोग पूरे दिन परेशान रहे।
चरमराई व्यवस्था, सदर के व्यस्त मार्ग में पहुंच रहे टेंपो
शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। यातायात पुलिस का पूरा फोकस चालान पर रहता है। ऐसे में ट्रैफिक संभालने की जिम्मेदारी होमगार्ड के सहारे छोड़ दी जाती है। हाल यह है कि नगर के सदर और घंटाघर जैसे प्रमुख मार्गों पर टेंपो जैसे वाहनों की पहुंच बन रही है।
सीवर लाइन की खोदाई के कारण दिक्कत आ रही है। जहां पर अधिक जाम लग रहा है, उन स्थानों को चिह्नित करते हुए सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।- अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें