फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: ट्रक में हैंडल फंसने से बाइक से गिरा बेटा, सिर से पहिया गुजरने से मौत, माता-पिता हुए बेसुध

Mon, 25 Dec 2023 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के निगोही में धान से ओवरलोड ट्रक ने छह साल के बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चा बाइक पर सवार था। बाइक हैंडल ट्रक में फंसने से बच्चा ट्रक के नीचे जा गिरा। सिर से पहिया गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
बेटे की मौत से माता-पिता हुए बदहवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। संकरी सड़क पर ट्रक में हैंडल फंस जाने से अनियंत्रित हुई बाइक से छिटककर मासूम बच्चा सड़क पर गिर गया। ट्रक का पहिया सिर से गुजर जाने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भट्ठे वाले सड़क पर कच्ची ईंट का चट्ठे लगाकर जगह घेर ली है। धान से भरा ओवरलोड ट्रक सड़क से गुजर रहा था। तभी सामने से बाइक सवार ने निकलने का प्रयास किया। बाइक का हैंडिल ट्रक में फंस गया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और बीच में बैठा मासूम बच्चा छिटककर नीचे गिरा और ट्रक के पहिया के नीचे आ गया। जिससे बच्चे की मौके पर मौत हो गई। 

चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया। भीड़ ने ट्रक का पीछा किया। इस पर चालक और हेल्पर ट्रक छोड़कर भाग गए। भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से भीड़ को शांत किया और ट्रक को थाने पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

नामकरण में जा रहे थे दंपती 
पीलीभीत के थाना बीसलपुर क्षेत्र के गांव खनंका निवासी संजीव सक्सेना अपनी पत्नी सोनी उर्फ चांदनी और छह वर्षीय बेटे वंश के साथ बाइक से निगोही के मोहल्ला गांधीनगर स्थित अपनी ससुराल गए थे। ससुराल में कुछ देर रुकने के बाद संजीव पत्नी और बच्चे के साथ दोपहर करीब 12 बजे शाहजहांपुर के मोहल्ला चौक में स्थित साली के बेटे के नामकरण संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। 

बीसलपुर रोड पर गांव पतराजपुर स्थित ईंट भट्ठे के सामने सड़क पर एक ओर ईंट के ढेर लगे हुए हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है। निगोही ओर से धान से भरा ओवरलोड ट्रक आ रहा था। संजीव सक्सेना ने बाइक निकालने का प्रयास किया तो उनका हैंडल ट्रक में फंस गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और बीच में बैठा वंश छिटककर सड़क पर जा गिरा। उसके सिर से ट्रक का पहिया गुजर गया। वंश की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

बच्चे की मां हुई बदहवास
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसका पीछा किया तो वह घटनास्थल से तीन किमी दूर संडा गांव से पहले ट्रक छोड़कर भाग गया। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कर ट्रक को कब्जे में लिया। बच्चे की मौत से सोनी बदहवास हो गई। वह बार-बार बेहोश हो रही थी। सूचना पर संजीव के परिजन और ससुराल वाले मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें