फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-प्रयागराज और रोजा-बरेली समेत छह ट्रेनें 21 मई तक निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोयले की उपलब्धता को बनाए रखने के लिए तीव्र गति व प्राथमिकता के आधार पर मालगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। इसके चलते छह यात्री ट्रेनों को 21 मई तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। इनमें बरेली-प्रयागराज व बरेली-रोजा एक्सप्रेस भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह ने बताया कि गर्मी का मौसम आने के कारण बिजली की खपत अत्यधिक बढ़ गई है। इसके साथ ही बिजलीघरों में कोयला की कमी हो रही है। कोयले की कमी न हो तथा बिजलीघरों तक कोयला की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रेल प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। कोयला के सुगम तथा तीव्र गति से परिवहन के लिए भारतीय रेल कोयला ले जाने वाली मालगाड़ियों को उच्च प्राथमिकता देते हुए संचालित कर रहा है। इसी कारण कुछ ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय रेल प्रशासन ने लिया है। इनमें गाड़ी नंबर 14308/07 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 22453/54 लखनऊ- मेरठ एक्सप्रेक्स, गाड़ी संख्या 04380/79 बरेली-रोजा एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 05531/52 काठगोदाम-मुरादाबाद एक्सप्रेस शामिल है। 21 मई के बाद यह सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर संचालित होने लगेंगी। वहीं, इन ट्रेनों के निरस्त होने के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है, जोकि नियमित रूप से यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें