फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हॉकी सीनियर पुरुष वर्ग के मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए छह खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में हथौड़ा स्टेडियम में ट्रायल में शामिल ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हॉकी सीनियर पुरुष वर्ग के जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर छह खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। मंडल स्तर पर चयन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को होगी। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय चयन के लिए अयोध्या भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दोपहर में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने हॉकी के मैदान पर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
बमनिया ने बताया कि खिलाड़ी अवनीत सिंह, ऐश्वर्य सिंह, अभय मौर्य, निखिल मौर्य, अंशुमन और कुलदीप का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों को अब मंडल स्तर पर अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया अयोध्या में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें