शाहजहांपुर। धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए शासन की ओर से जनपद में छह नए क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।
जनपद को तीन लाख 10 हजार टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। अब तक दो लाख टन की खरीद हो पाई है। 31 जनवरी तक धान की खरीद होनी है। इसके देखते हुए आरएफसी का पुवायां मंडी में एक, जलालाबाद मंडी में एक, नेफेड का रोजा मंडी में एक, दिलावलपुर में एक, कुइयां कीरतपुर में एक, तिलहर मंडी में एक क्रय केंद्र बनाया गया है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नए केंद्र स्थापित कराए जा रहे हैं। इससे खरीद में वृद्धि होने की संभावना है। संवाद