फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छह लाख फॉर्म हुए जमा... 25 फीसदी निपटा काम

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मक्कू बजरिया में कैंप लगाकरफॉर्म भरवाते बीएलओ । संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीन दिन के विशेष अभियान के तहत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बीएलओ फॉर्म जमा करने के साथ ही भरते नजर आए। अवकाश के दिन में स्कूल खोले गए और बीएलओ ने कार्य निपटाया। रविवार शाम तक छह लाख से अधिक फार्म भरे जा चुके थे। अब तक 25 फीसदी कार्य हो चुका है।
विज्ञापन

शहर के लालपुर वार्ड में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना पहुंचे। उन्होंने आवास विकास स्थित बूथ संख्या 318 पर फाॅर्म भरवाए और लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जल्द अपने फॉर्म भरकर जमा कर दें। शहर के मोहल्ला मक्कू बाजरिया में बीएलओ के साथ तहसील के कर्मचारी बैठे थे। लोग कर्मचारी और बीएलओ से फॉर्म भरवा रहे थे। शिक्षित लोगों को बीएलओ ने फॉर्म भरने का तरीका भी समझाया। पार्षद रामबरन सिंह चंदेल भी टीम के साथ लोगों के घरों तक फॉर्म पहुंचा रहे थे।

एडीएम ने तिलहर में पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

तिलहर। एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने तिलहर में एसआईआर कार्य की प्रगति का फीडबैक लिया। उन्होंने तहसीलदार दीपेंद्र कुमार के निर्देशन में बनाए गए दो सर्वे बूथ मोहल्ला निजामगंज और इमली पर पहुंचे और मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन



जलालाबाद में 97 हजार फॉर्म हो चुके जमा
जलालाबाद। मतदाता सूची के चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को भी बीएलओ विभिन्न मोहल्लों में मतदाताओं के सत्यापन का काम करते रहे। करीब तीन लाख अस्सी हजार मतदाताओं वाले विधानसभा क्षेत्र में अब तक 97 हजार फॉर्म जमा कराए जा चुके हैं। अभियान में मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची के तहत मिलान किया जा रहा है। मतदाताओं के कहने पर बीएलओ ही ज्यादातर फॉर्म भरने का कार्य करते हुए नजर आए। इस कार्य को समय से पूरा करने को शिक्षकों के अलावा शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, आंगनबाड़ी व राजस्व कर्मियों को लगाया गया है। संवाद

कोटेदार और नगर पंचायत कर्मियों को भी लगाया अभियान में
मीरानपुर कटरा। एसआईआर अभियान का एडीएम एफआर ने जायजा लिया। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के लिए कोटेदारों समेत नगर पंचायत के कर्मचारियों को भी लगाया। नगर में 23 बूथों पर कुल 27511 मतदाता पंजीकृत हैं। एडीएम एफआर ने काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। संवाद

निगोही में कैंप में भरवाए गए फॉर्म
निगोही। बूथ संख्या 144 पर तैनात बीएलओ सुरजीत सिंह फॉर्म भर रहे थे। उनके साथ अधिवक्ता निशात खां व चंदा ने सहयोग किया। संवाद

पुरीक्षण अभियान के लिए कलक्ट्रेट में खुला सेंटर



शाहजहांपुर। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में कलक्ट्रेट के प्रथम तल कक्ष संख्या 13 में डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेंटर (डीडीसी) की स्थापना की गई है। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार ने बताया कि सुबह आठ से रात आठ बजे तक सेंटर क्रियाशील रहेगा। सेंटर का टोल फ्री दूरभाष नंबर -05842-1950 है। इसमें डीडीसी कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त किया गया है। डीसीसी की प्रभारी एसडीएम न्यायिक प्रियंका चौधरी को बनाया गया है। उनका मोबाइल नंबर 7408724550 है। इस नंबर पर जन सामान्य पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। संवाद

रविवार शाम तक छह लाख से अधिक फार्म जमा किए जा चुके थे। 25 फीसदी कार्य हो गया हैं। विशेष अभियान के तहत तीन दिन तेजी से काम किया जाएगा। बीएलओ समेत अन्य कर्मचारियों की भी मदद ली जा रही है।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन

शहर के मोहल्ला मक्कू बजरिया में कैंप लगाकरफॉर्म भरवाते बीएलओ । संवाद

शहर के मोहल्ला मक्कू बजरिया में कैंप लगाकरफॉर्म भरवाते बीएलओ । संवाद

शहर के मोहल्ला मक्कू बजरिया में कैंप लगाकरफॉर्म भरवाते बीएलओ । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें