पुवायां। गांव टेहरी ढुकरी निवासी कविता देवी ने दूसरी शादी करने और दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कविता देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 12 मई 2023 को टेहरी ढुकरी के संदीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति संदीप, सास त्रिवेणी, ननद संध्या, पति के मामा गांव चेना रुरिया के बबलू दहेज में एक लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग करने लगे थे।
धमकी दी गई थी कि दहेज लिए बिना ससुराल नहीं आना और संदीप की दूसरी शादी कर लेंगे। मांग पूरी न होने पर उनको प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद पति ने अन्य आरोपियों से षड्यंत्र का दूसरी शादी कर ली और उनसे घर से भाग जाने के लिए कह दिया।
कविता ने घर छोड़ने से मना किया तो 21 नवंबर को पति, सास, ननद, पति के मामा और पति के होने वाले बहनोई गांव नहिलोरा के रोचक ने उनसे मारपीट कर घर से भगा। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि कविता देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। संवाद