फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Jul 2025 04:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में बीते दिनों विद्युत ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने की कोशिश की गई थी। जेई ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद गिरोह के सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।   
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने के आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में रोजा थाना पुलिस ने ट्रांसफॉर्मरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 250 लीटर तेल व चार वाहन भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


29 जून की रात दुर्गा इंकलेव कॉलोनी की फेस-टू के पास रखा 250 केवी के ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी की कोशिश की गई थी। बिजली निगम के कर्मचारियों और पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गए थे। हथौड़ा उपकेंद्र के जेई अंकित तिवारी ने तेल चोरी की घटना की रिपोर्ट रोजा थाने में दर्ज कराई थी। 

ट्रांसफॉर्मर के पास से पकड़े गए आरोपी 
एसपी राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रोजा क्षेत्र में ग्राम बरतारा में नैनीताल ढाबा के पास विद्युत ट्रांसफॉर्मर के पास से फर्रुखाबाद जिले के थाना नवाबगंज के ग्राम बांसमई निवासी कुलदीप, रोजा थाना क्षेत्र के गांव अहमदपुर टिक्कल निवासी शानू और तालिब उर्फ रानू, चौक कोतवाली के गांव मौजमपुर निवासी प्रमोद वर्मा, रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहमदपुर निवासी सलम उर्फ पूनी, बरेली के थाना देवरनिया के मोहल्ला बाजार निवासी मोहम्मद मुकीम को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'पत्नी ने इतना प्रताड़ित किया कि मरने को मजबूर हो गया...' वीडियो से खुला टेलर की मौत का राज
विज्ञापन


गिरोह का सरगना कुलदीप है। इनके पास से दस खाली  कैन, ट्रांसफॉर्मर से तेल निकालने के उपकरण, पिकअप, कार समेत चार वाहन और 250 लीटर तेल बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने के बाद आरोपी किसानों को करीब 70 रुपये प्रति लीटर में बिक्री करते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें