फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परी नमकीन फैक्टरी पर वाणिज्य कर विभाग की एसआईटी का छापा

विज्ञापन
रोजा क्षेत्र में अटसलिया स्थित परी नमकीन फैक्टरी के बाहर खड़ी एसआईटी से जुड़े अधिकारियों की गाड? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईटी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को दोपहर रोजा क्षेत्र में अटसलिया स्थित परी नमकीन फैक्टरी पर छापा मारा। अधिकारियों ने वहां लगभग सात घंटे तक नमकीन के स्टॉक और कर देयता से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की। इस दौरान फैक्टरी के संचालक विनय अग्रवाल से अधिकारियों ने स्टॉक सत्यापन के सापेक्ष वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की अदायगी में कमी पाए जाने 30 लाख रुपये राजस्व जमा कराया और आगे की जांच के लिए बैंक एकाउंट सीज करके वहां से कई अभिलेख अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

एसआईटी के अधिकारियों की टीम ने सहायक आयुक्त ग्रेड-2 वंदना सिंह के नेतृत्व में दोपहर करीब 1.30 बजे नमकीन फैक्टरी पर छापा मारा। छापे की सूचना पाकर वहां आसपास के कई अन्य नमकीन निर्माता उद्योगपतियों समेत सपा के एक पदाधिकारी भी पहुंच गए। भीड़ जुटती देख एसआईटी के अधिकारियों ने फैक्टरी का मेन गेट बंद कराकर वहां बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया। बाद मेें टीम ने वहां नमकीन गोदाम में स्टॉक का सत्यापन कर उसका अभिलेखों से मिलान किया। यह काम करीब चार घंटे तक जारी रहा और इससे फौरी तौर पर पता चला कि व्यवसाय की तुलना में कर देयता कम की गई है।
जांच टीम में शामिल विभाग की संयुक्त आयुक्त मधुरिमा मित्रा के अनुसार स्टॉक और अभिलेखों की जांच से प्रथम दृष्टया पता चला कि फैक्टरी का वार्षिक टर्नओवर करीब 150 करोड़ रुपये के आसपास है। स्टॉक सत्यापन करने से पता चला कि लगभग 30 लाख रुपये कर राजस्व जमा नहीं किया गया है। यह कमी पकड़े जाने पर फैक्टरी संचालक ने यह धनराशि तत्काल जमा कर दी। उन्होंने बताया कि आज केवल स्टॉक की जांच हो सकी। वार्षिक टर्नओवर के हिसाब से किए जा रहे व्यवसाय पर कर देयता की जांच के लिए फैक्टरी का एकाउंट सीज करने के साथ वहां से कई अभिलेख ले लिए गए हैं और उनकी आगे जांच होगी। जांच टीम मेें वाणिज्य कर उपायुक्त नीरा श्रीवास्तव, लालजीत यादव आदि अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

फैक्टरी पर दोपहर पहुंचे वाणिज्य कर अधिकारियों ने केवल रुटीन जांच की है। जीएसटी और अन्य करों की मेरे स्तर से शत-प्रतिशत अदायगी की जा चुकी है। इसलिए जांच में अधिकारियों को कोई अनियमितता नहीं मिली और उन्होंने सब कुछ ठीक पाया। - विनय अग्रवाल, परी नमकीन निर्माता/फैक्टरी संचालक

रोजा क्षेत्र में अटसलिया स्थित परी नमकीन फैक्टरी में अभिलेखों की जांच करते एसआईटी से जुड़े अधिक?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें