जलालाबाद। कटरा फर्रुखाबाद हाइवे पर पैदल जा रहे एक ग्रामीण को कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कंटेंनर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक मानसिक रूप से मंदित बताया जा रहा है।
मूल रूप से थाना गढ़िया रंगीन निवासी करीब 48 वर्षीय रामाधार गुप्ता कई सालों से पत्नी व बच्चों समेत नगर के मोहल्ला नौसारा स्थित अपनी ससुराल में रहते थे। घरवालों के अनुसार कई साल से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बताया कि कई बार मना करने के बाद भी वह सुबह टहलने निकल जाते थे। शुक्रवार सुबह भी वह टहलने के बाद घर को लौट रहे थे। सुबह आठ बजे वह हाईवे पर मारुति शोरूम के सामने थे, तभी बरेली की तरफ से आस तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कंटेनर को छोड़ भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल जसवीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी आदर्श गुप्ता के अलावा तीन लड़के व दो लड़कियां हैं, जिनमें एक लड़के व एक लड़की की शादी हो चुकी है।