फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाई के तिलक में जा रही बहन की हादसे में मौत, बेटा-देवर घायल

Tue, 09 Jul 2024 05:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शीला का फाइल फाेटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद। भाई के तिलक समारोह में शामिल होने जा रही बहन शीला (33) पत्नी रिंकू की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे शीला के देवर रोहित और उसके आठ साल के बेटे विभव को गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोहित मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चला रहा था, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना पचदेवरा के गांव पतियुरा निवासी रिंकू की मीरानपुर कटरा के गांव इंदलपुर में ससुराल है। सोमवार को उनके साले सतीश का तिलक था। काम में व्यस्त होने की वजह से उसने पत्नी शीला को अपने छोटे भाई रोहित के साथ बाइक से ससुराल भेज दिया था। शीला के साथ उसका आठ वर्षीय बेटा विभव भी गया था। ससुराल जाते समय दोपहर करीब तीन बजे जलालाबाद में बरेली हाईवे पर धर्मकांटे के नजदीक रोहित के मोबाइल की घंटी बजने लगी। वह मोबाइल पर बात करते-करते बाइक चलाने लगा। इसी दौरान बाइक असंतुलित होकर फिसलने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शीला को मृत घोषित कर दिया। घायल रोहित व विभव को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
-
मातम में बदलीं शादी की खुशियां
- शीला की मौत से भाई सतीश की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सोमवार को तिलक के बाद मंगलवार को बरात जानी थी। हादसे की खबर पहुंचने पर मायके में चीख-पुकार मच गई। शीला का 11 साल का बेटा ऋषभ भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीला का फाइल फाेटो। स्रोत: परिजन

शीला का फाइल फाेटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें