फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बेटे का फंदे से लटका शव देख मां की निकली चीख

Tue, 09 Jul 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककराकलां निवासी श्याम चरन के 19 वर्षीय पुत्र विकास का शव मां विशना ने कमरे की खिड़की में साड़ी के फंदे से लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। परिजन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। पुलिस के अनुसार, वह शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब 11 बजे विकास घर पर आया था। मां ने खाना खाने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया, साथ ही उल्टी करने लगा। परिजन ने उसे मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में लिटा दिया। रविवार की रात उसने कमरे की खिड़की में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर सदर पुलिस पहुंची। परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि विकास शराब पीने का आदी था। वह काम नहीं करता था और खर्च के लिए पिता से रुपये मांगता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें