राज्य स्तरीय सीनियर मेजर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। गांधी फैज-ए-आम कॉलेज (जीएफ कॉलेज) के जिम्नेजियम हॉल में चल रहे टूर्नामेंट में महिला एवं पुरुष-एकल तथा युगल मैच खेले गए।
दूसरे दिन हुए मुकाबलों के पुरुष एकल में आजमगढ़ के शिवम शर्मा ने आगरा के अनुज कपूर को, आजमगढ़ के ही विजय सिंह ने बनारस के राहुल शाह को, बनारस के अभयांश सिंह ने मुरादाबाद के अनमोल विश्नोई को, लखनऊ के संजय यादव ने गाजीपुर के मनीष सिंह को, मेरठ के भानु त्रिवेदी ने इलाहाबाद के महेंद्र कुमार को, बरेली के अर्सलान नकवी ने इलाहाबाद के ऋषभ शुक्ला को, गाजीपुर के अजय कुमार ने झांसी के मंथन आर्या को, पीलीभीत के सौरव अग्रवाल ने महाराजगंज के कुंअर ईशन सिंह को पराजित किया।
पुरुष युगल मुकाबलों में रविंद्र सिंह (लखनऊ) और शिवम शर्मा (आजमगढ़) की जोड़ी ने नार्थ-ईस्ट रेलवे के डीबी थापा और सानिध्य बडोनी को, ब्रजेश यादव (महाराजगंज) व हर्ष सिंह (अलीगढ़) की जोड़ी ने शाहजहांपुर के आशीष और मनहर को, तुषार शर्मा (मेरठ) और विनय सिंह (आजमगढ़) ने कानपुर के आकाश सिंह और रवि प्रताप सिंह की जोड़ी को पराजित किया।
महिला एकल के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में इलाहाबाद की मयूरी यादव ने लखनऊ की सोनाली दुबे को, बरेली की ज्योति शर्मा ने इलाहाबाद की अंतोशिका राज को, गोरखपुर की श्रद्धा तिवारी ने इलाहाबाद की सायमा अख्तर को पराजित किया। जबकि लखनऊ की रिया मुखर्जी को वाकओवर का लाभ मिला।
इन्होंने संभाली टूर्नामेंट की जिम्मेदारी
टूर्नामेंट में चीफ़ रेफरी की भूमिका कृष्ण गोपाल, आगा शाकिर हुसैन, करन श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, रवि कुमार दीक्षित, अजीत सिंह दिग्विजय नाथ यादव, इरशाद अहमद, राकेश कुशवाहा ने निभाई। इससे पूर्व दूसरे दिन की प्रतियोगिताएं प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। एसोसिएशन अध्यक्ष सैयद मोहिउद्दीन की देखरेख में चल रहे टूर्नामेंट में महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद, बीएस त्रिवेदी, डॉ. जीए कादरी, डॉ. मोहम्मद तारिक, डॉ. तारिक ख़ान, डॉ. मोहम्मद अरशद खान, डॉ. आसिफ खान, डॉ. इमरान आदि का योगदान रहा।