शाहजहांपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत सिंधौली विकासखंड के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण किया। बच्चों ने शहीद संग्रहालय और गन्ना शोध परिषद में जानकारी ली।
शैक्षिक भ्रमण के तहत बच्चों की बस को बीईओ कृष्णदेव यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चाें ने सबसे पहले गन्ना शोध परिषद में विभिन्न प्रजाति के गन्ने, उन्नत किस्म के गुड़ आदि की जानकारी ली। इसके बाद शहीद संग्रहालय में शहीदों की गाथा की जानकारी ली। जिला समन्वयक प्रशिक्षण रोहित सिंह व एएओ जितेंद्र मिश्रा ने बच्चों को फलों का वितरण किया। इस मौके पर अतुल शुक्ला, उपेंद्र कुमार, रुपेंद्र जीत सिंह, वली मोहम्मद, आशुतोष मिश्रा, पंकज पांडेय, ब्रजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद