शाहजहांपुर। जिले की बाल साहित्यकार सृष्टि पांडेय को लखनऊ में स्नेहलता पाठक स्मृति बाल साहित्य सम्मान प्रदान किया गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में हुए समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि सूर्यकुमार पांडेय, प्रख्यात लेखक अखिलेश श्रीवास्तव, बिहार के साहित्यकार डॉ. सतीश चंद्र भगत, कनाडा से आईं दिव्यचक्षु और संयोजक गौरीशंकर वैश्य विनम्र ने प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न, अंग वस्त्र और सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया। सृष्टि की दो पुस्तकें चुनमुन के गीत और राजू भैया बड़े खिलैया व अनेक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। आकाशवाणी से उनकी अनेक रचनाओं का प्रसारण हो चुका है। संवाद