सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम में पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देते एसपी राजेश द्विवेदी। स
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर एसोसिएशन ऑफ द डीफ वेलफेयर की ओर से रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में एक दिवसीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने संस्था के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र व प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस दिव्यांगजनों से सीधे संवाद कर सकेगी।
एसपी ने कहा कि यह पहल पुलिस-जन संबंधों को और मजबूत करेगी। एसपी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को सांकेतिक भाषा शैली का ज्ञान प्रदान करना था ताकि वे विशेषकर श्रवण एवं वाक बाधित दिव्यांगजनों से बेहतर संवाद स्थापित कर सकें और उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से कर सकें।
प्रशिक्षण के लिए जनपद के सभी थानों से दो-दो पुलिसकर्मी आमंत्रित किए गए। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने सांकेतिक भाषा की मूलभूत शब्दावली एवं व्यावहारिक तकनीक सिखाईं। कार्यक्रम में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण भी मौजूद रहीं।