अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की कई समस्याओं को लेकर एसएस कॉलेज में प्रदर्शन किया और बाद में प्राचार्य का घेराव कर उन्हें आठ सूत्रीय ज्ञापन दिया।
प्रदेश सह-मंत्री सौरभ सोमवंशी के नेतृत्व में अभाविप कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में एकत्र हुए। वहां उन्होंने छात्र संघ चुनाव कराने, परिसर में लगी मां शारदे की प्रतिमा की पुर्नस्थापित करने, कैंटीन खुलवाने, डिग्री के नाम पर की जा रही अवैध वसूली रोकने, प्रवेश प्रक्रिया में धांधली जांच कराने, शिक्षा क्लब के नाम पर ली जा रही फीस का ब्योरा सार्वजनिक करने आदि मांगों को लेकर नारेबाजी की तथा प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र का घेराव किया। प्राचार्य से नोकझोंक के बीच छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कॉलेज परिसर में अनशन आरंभ कर दिया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामजी अवस्थी, जिला संयोजक सत्यम चौहान, कॉलेज अध्यक्ष अमन रावत, अरविंद शुक्ला, प्रदीप, शिवदत्त, हिमांशु पांडेय, वैभव गुप्ता, ऋषि द्विवेदी, सुबोध प्रताप सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, अंशुल राठौर, कमल गुप्ता, सारंग मिश्रा, रोहित पांडेय, गोविंद शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।