फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शुकदेवानंद विवि का पोर्टल तैयार...कल से ऑनलाइन आवेदन होंगे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के पोर्टल की टेस्टिंग का कार्य पूरा हो गया है। मंगलवार से पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। पोर्टल के शुरू होने में देरी से डिग्री कॉलेजों के नामांकन में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से डिग्री कॉलेजों के संबद्ध होने के चलते अगस्त महीने के प्रथम सप्ताह तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो जाती थी। इस बार शुकदेवानंद विश्वविद्यालय बनने के बाद पोर्टल तैयार नहीं होने के कारण 54 डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रारंभ होने में देरी हो रही है।
इसके चलते विद्यार्थी कॉलेजों के चक्कर लगा रहे हैं। पूर्व में जीएफ कॉलेज, आर्य महिला कॉलेज व एसएस कॉलेज में हरदोई, शाहाबाद समेत पड़ोसी जिलों के विद्यार्थी प्रवेश लेने आते थे। प्राचार्यों के अनुसार, ऐसी स्थिति में दूर से आने वाले विद्यार्थी अपने क्षेत्र के कॉलेजों में प्रवेश ले लेंगे। इसके चलते काॅलेजों में नामांकन में गिरावट होगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर पोर्टल की टेस्टिंग का कार्य प्रारंभ हो गया है। संभावना है कि मंगलवार को पोर्टल पर आवेदन शुरू हो जाएंगे। प्रवेश समिति के प्रभारी डॉ.आदित्य सिंह ने बताया कि पोर्टल पर कार्य अंतिम कगार पर चल रहा है। जल्द ही इसे शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें