जीआईसी मैदान में भूमि पूजन में शामिल संत और श्रद्धालु। स्रोत: स्वयं
- फोटो : mathura
शाहजहांपुर। जीआईसी मैदान पर बृहस्पतिवार को श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व भूमि पूजन और ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भूमि पूजन स्वामी निर्मल शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में हुआ। पूजन के उपरांत उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मानव जीवन की दिशा और दशा को सुधारने वाला ज्ञान है। जब भी कथा होती है, वहां से समाज को सत्य, धर्म और कर्तव्य पालन की प्रेरणा मिलती है। हवन हमारे पर्यावरण को शुद्ध करता है और मनुष्य के भीतर की नकारात्मकता को दूर करता है।
श्रीराम कथा का आयोजन 23 अगस्त से प्रारंभ होकर दो सितंबर तक प्रतिदिन होगा। कथा वाचन संत रमेश भाई शुक्ला जी शाम पांच से रात नौ बजे तक करेंगे। इस दौरान डॉ. विजय पाठक, हरिशरण वाजपेयी, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, रवि मिश्रा, अनिल बाथम, अजय गुप्ता, अखिलेश सिंह, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद