फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जीएसटी टीम आने की अफवाह पर खुटार में बंद रहीं दुकाने

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम के आने की अफवाह पर सोमवार को भी कई दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

शनिवार को एसआईबी टीम ने खुटार में दिनेश गुप्ता के वाहनों के कबाड़ गोदाम में जांच की थी। जांच के बाद टीम कुछ अभिलेख भी अपने साथ ले गई थी। जांच के दौरान नगर मेंं तमाम दुकाने बंद हो गईं थीं। रविवार को भी टीम के खुटार में होने की अफवाह उड़ती रही और कई प्रतिष्ठान बंद रहे थे। सोमवार को सुबह दुकानें खुलीं, लेकिन बाद में एसआईबी टीम के आने की अफवाह उड़ने से सराफा, स्कूटी विक्रेता, स्पेयर पार्ट्स की तमाम दुकानें बंद हो गईं।
विज्ञापन

इस दौरान टीम के एक गोदाम सील करने की अफवाह भी उड़ी। व्यापारी एक-दूसरे से टीम की लोकेशन पूछते रहे। शाम पांच बजे दुकानें खुलीं, लेकिन फिर बंद हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें