फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वसंत पंचमी पर सज गईं दुकानें, बच्चों में कार्टून वाली पतंगों का क्रेज

विज्ञापन
मोहल्ला चौक मंडी में पतंगों की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वसंत पंचमी को लेकर पतंगाें की दुकानें सज गईं हैं। पतंगबाजी के शौकीन युवाओं ने डोर और पतंगाें की खरीदारी शुरू कर दी है। बच्चाें को जहां कार्टून वाली पतंगें पसंद आ रहीं हैं, वहीं युवा बड़ी पतंगों को खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

वसंत पंचमी को लेकर घंटाघर, मालखाना माेड़, जलालनगर, चारखंभा समेत कई स्थानों पर पतंगाें की दुकानें सज गईं। वसंत पंचमी को देखते हुए पतंग और मांझे के कारोबार में उछाल आया है। पूरे दिन पतंगों की दुकानों पर खरीदारी जारी रही। पतंग विक्रेता गुड्डू ने बताया कि बच्चे डोरेमान, मोटू-पतलू और छोटा भीम समेत अन्य कार्टून वाली पतंगों को खरीद रहे हैं। वहीं बड़े भी रंग-बिरंगी पतंगे खरीद रहे हैं। दो से लेकर 15 रुपये तक की पतंग बाजार में उपलब्ध है। बड़ी पतंगें और भी महंगी हैं।

पुलिस की निगहबानी बढ़ी
गत वर्ष चीनी मांझे की चपेट में आकर सिपाही समेत दो युवकों की मौत के बाद चीनी मांझे पर पुलिस की निगाह है। सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चीनी मांझे की तलाश के लिए अभियान चलाया। एसपी ने पुलिस को निगहबानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मां सरस्वती की पूजा का मुहूर्त
रुद्र बालाजी धाम के डॉ. केके शुक्ला ने बताया कि मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने का शुभ मुहूर्त सुबह 7:15 से शुरू होकर दिन में 12:34 तक रहेगा। वसंत पंचमी के दिन शिक्षकों, छात्रों और शिक्षा से जुड़े हुए लोगों के लिए पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 6:36 से लेकर सुबह 10:40 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें