पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कपिल कुमार। स्रोत : पुलिस
खुटार। गांव ढकना लहिया निवासी राकेश कुमार ने गांव के ही कपिल कुमार के खिलाफ गुटखा उधार नहीं देने पर तमंचा तानने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है।
राकेश कुमार ने बताया कि वह अपने घर पर किराने की दुकान करते हैं। सोमवार शाम को गांव का ही कपिल कुमार उनकी दुकान पर आया और सिगरेट उधार लेकर चला गया। कुछ देर बाद वह फिर दुकान पर पहुंचा और गुटखा उधार मांगने लगा। आरोप है कि राकेश कुमार ने गुटखा उधार देने से मना किया तो कपिल ने तमंचा निकाला और सामान उधार नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दी।
पुलिस को कपिल के पास से खाली तमंचा मिला। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।