फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन के लिए डीएसओ का चयन

विज्ञापन
राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन ट्रॉयल में राष्ट्रीय स्तर पर चुने जाने पर डीएसओ को सम्मानि
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया। प्रयागराज में आयोजित चयन प्रतियोगिता में उन्होंने अंडर-50 आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि राज्यस्तरीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन ट्रायल्स 24 और 25 अगस्त को प्रयागराज में आयोजित हुए। इसमें प्रदेशभर से करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-50 आयु वर्ग में लगभग 80 खिलाड़ी मैदान में उतरे। चमन शर्मा ने कड़े मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
उन्होंने सेमीफाइनल में लखनऊ के विशाल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने सीतापुर के पवन कुमार को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। जिले में आगमन पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने चमन शर्मा को उनकी इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। वह पिछले कई वर्षों से अपने आयु वर्ग में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बनते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें