लखनऊ से बरेली जाते वक्त समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फूलमालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की बुधवार को बरेली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का काफिला जब लखनऊ से चलकर यहां मुख्य चौराहे पर पहुंचा तब एमएलसी अमित यादव रिंकू, हरदोई के एमएलसी मिस्वाउद्दीन, दर्जा राज्यमंत्री अनीस मंसूरी, ब्लाक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, डॉ. असद कलीमी, राजेश कश्यप, सुरेंद्र पाल यादव, शरद यादव, महेंद्र यादव, पुनीत गुप्ता, सजन यादव, सज्जन खां सहित सैकड़ों लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।