शाहजहांपुर। जिला गंगा समिति ने गंगा उत्सव 2024 पर कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर प्रतिभा दिखाई।
प्रभागीय वनाधिकारी नवीन खंडेलवाल के निर्देशन में सोमवार सुबह मोहनपुर कलुआपुर में गंगा स्वच्छता विषय पर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। निबंध में प्रथम स्थान पर शिवम, द्वितीय स्थान पर प्रांजल यादव व तृतीय स्थान पर अमन कुमार रहे। प्रश्नोत्तरी में अमित कुमार प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय व प्रांजुल कुमार ने तृतीय स्थान पाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रामगोपाल वर्मा, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, नमामि गंगे डीपीओ विनय सक्सेना, ग्राम प्रधान पंकज, पीटीआई रामनारायण सक्सेना उपस्थित रहे।
ढाई घाट पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम गंगा कथा का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, विशिष्ट अतिथि उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सुशील कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विनय शर्मा, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने किया। इसके बाद घाट पर उपस्थित स्वामी कृष्ण देव परम हंस उच्च माध्यमिक विद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं व श्रद्धालुओं ने मां गंगा की कथा का श्रवण किया। विद्यार्थियों ने 1101 दीपों से रंगोली व नमामि गंगे की सुंदर कृति बनाई। कार्यक्रम में चित्रकला प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इसमें 10 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
गंगा ग्राम पंचायत जहानाबाद खमरिया में खेलकूद प्रतियोगिताएं के तहत कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, 200 व 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। गंगा ग्राम चरनोक में नारा लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में खंड संघ चालक धर्मपाल, जिला सह संयोजक गंगा समग्र मैथलीशरण गुप्ता, प्रधानाचार्य रामस्वरूप वर्मा, पवन वर्मा, सोनेलाल कश्यप, सचिन कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।