फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सावन की शिवरात्रि के लिए सज-धज गए शिवालय

विज्ञापन
सावन ​शिवरात्रि पर श्री रुद्र बाला जी धाम पर ​शिवलिंग का शृंगार किया गया। स्रोत: कमेटी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सावन की शिवरात्रि को लेकर जिले के शिवालयों में तैयारियां पूर्ण हो गईं हैं। मंदिरों को फूलों और बिजली की झालरों से सजा दिया गया है। पूर्व संध्या पर बाबा का शृंगार किया गया। दिनभर साफ-सफाई चलती रही। वहीं, अधिकारियों ने धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

शिवरात्रि को टाउन हाल मार्ग स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा वनखंडीनाथ मंदिर, चौकसीनाथ मंदिर, सिंधौली के पैना बुजुर्ग स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर, हनुमतधाम, जेल रोड स्थित शिव मंदिर, हयातपुरा मोहल्ला स्थित शिव मंदिर, सुभाषनगर काॅलोनी स्थित शिव मंदिर, पटना देवकली शिव मंदिर, मदनापुर के फिरोजपुर स्थित शिव मंदिर, रोजा के तुरंतेश्वरनाथ शिव मंदिर आदि में पूजा-अर्चना की जाएगी। शिवालयों में हजारों की संख्या में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसे लेकर मंदिर कमेटी ने तैयारी पूरी कर ली हैं। शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षाकर्मियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

100 साल बाद सावन शिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग
श्री रुद्र बाला जी धाम के पंडित डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि जब कोई बड़ा व्रत या पर्व आता है तो ग्रहों की चाल भी विशेष योग का निर्माण करती है। इसका सीधा असर व्यक्ति के जीवन, भाग्य और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इस साल 23 जुलाई को मनाई जाने वाली सावन की शिवरात्रि पर एक ऐसा ही शुभ संयोग बन रहा है, जिसे गजकेसरी राजयोग कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार सावन की शिवरात्रि पर ग्रहों का उत्तम संयोग रहेगा। इस समय गुरु मिथुन राशि में है, सूर्य कर्क राशि में शनि मीन राशि में हैं और शुक्र कर्क राशि में है। इसके अलावा ग्रहों के कारण इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, गजकेसरी, नवपंचम राजयोग बन रहे हैं। इसके अलावा शिवरात्रि पर भद्रावास योग भी रहेगा। सावन शिवरात्रि पर भद्रा का समय सुबह से दोपहर 2.38 बजे तक रहेगा। भद्रा का वास स्वर्ग में होगा, इसलिए इसका कोई दोष नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि महावीर पंचांग के अनुसार सावन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 23 जुलाई की सुबह 3:44 बजे से होगी और यह तिथि अगले दिन 24 जुलाई को रात 2:01 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन


शिवलिंग की महिमा का किया वर्णन



शाहजहांपुर। मोहल्ला मोहम्मदजई स्थित राधे राधे मंदिर में मंगलवार को कथाव्यास आशीष वाजपेयी ने शिवलिंग की महिमा और नरक का वर्णन किया। बताया कि शिवलिंग साक्षात भगवान शिव का प्रतीक है। उसकी पूजा से जन्म-जन्मांतर के पाप कट जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शिवलिंग में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों शक्तियों का निवास है। इसके पूजन से जीवन में कल्याण और सुख-शांति प्राप्त होती है। संवाद

सावन शिवरात्रि पर श्री रुद्र बाला जी धाम पर शिवलिंग का शृंगार किया गया। स्रोत: कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें