फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूलों पर मान्यता के नए मानक लागू करने का विरोध

विज्ञापन
शाहजहांपुर में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते शासकीय मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय ​शिक्षक संघ के
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अशासकीय मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय शिक्षक संघ ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। इसके बाद कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महेश कैथल को सौंपा।
विज्ञापन

इससे पहले जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय पर धरना देकर जोरदार नारेबाजी की। बीएसए की अनुपस्थिति में बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्या को ज्ञापन सौंपा। वहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।
इसमें बताया कि विद्यालयों को नियम व प्रतिबंधों की पूर्ति पर मान्यता दी गई थी। अब नवीन मानकों को मान्यता पर लागू न किया जाए। बताया कि मान्यता का प्रत्याहरण या विद्यालय बंद करना जनहित में नहीं है। इससे विद्यार्थियों व अभिभावकों पर मानसिक रूप से दुष्प्रभाव पड़ता है। कार्रवाई को तुरंत बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में प्रदीप मिश्रा, सुरेश यादव, महेंद्र पाल सिंह यादव, विश्वनाथ सिंह, गुरुपाल सिंह, राजपाल सिंह, प्रदीप मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें