फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, किया जलाभिषेक

विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार को बाबा ​विश्वनाथ मंदिर में जला​भिषेक करते ​शिवभक्त। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों के बीच शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। हर तरफ पूजन का थाल लिए भक्तों का रेला शिवालयों की चौखट की ओर बढ़ता दिखा।
विज्ञापन


शहर के टाउनहाल रोड स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, मोहनगंज स्थित संकट मोचन मंदिर, जेल रोड स्थित शिव मंदिर, चौकसी नाथ मंदिर, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, उस्मानबाग चौकी स्थित रुद्र बालाजी धाम, निगोही रोड स्थित शिव मंदिर, पुवायां रोड स्थित शिव मंदिर, पुलिस लाइन मंदिर, सिंधौली के त्रिलोकीनाथ मंदिर आदि में सुबह से ही भक्त लाइन में लग गए थे।

शिवभक्तों ने घंटों लाइन में लगकर महादेव के दर्शन किए। शिवलिंग का जलाभिषेक किया। मंदिर कमेटी के लोगों ने भीड़ की वजह से महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगवाई। शिवभक्तों की भीड़ की वजह से सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। यही हाल शाम का रहा। शिवभक्तों ने शिवालयों में पहुंच माथा टेककर बाबा का आशीर्वाद लिया। सुरक्षा की दृष्टि से सुबह से ही मंदिरों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन




भीड़ नियंत्रण के लिए किए विशेष इंतजाम

जिले के कई मंदिरों में सोमवार को भारी भीड़ उमड़ती है। हरिद्वार में हुए हादसे के मद्देनजर प्रशासन ने मंदिरों में विशेष इंतजाम किए थे। कलान के पटना देवकली स्थित शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालु उमड़े। यहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लाइन लगवाकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए। इसी तरह सिंधौली के बाबा त्रिलोकीनाथ धाम समेत शहर के अन्य मंदिरों में पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था संभाली। एसपी राजेश द्विवेदी ने मंदिरों को भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने चौक में फूलमती माता मंदिर में पहुंचकर दर्शन भी किए।



हर-हर बम-बम का उद्घोष कर दिन भर निकलते रहे कांवड़िये

जलालाबाद। सोमवार को कांवड़ लेकर जाने वालों के साथ ही जलाभिषेक कर लौटने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाने से कांवड़ रूट पर खासी भीड़ बनी रही। डीजे पर बजते भजनों के साथ नृत्य करते कलाकार कांवड़ यात्रा का मुख्य आकर्षण बने रहे। प्रशासन ने सोमवार को चौथे दिन भी शाहजहांपुर हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू रखा। सरकारी बसों को छोड़कर याकूबपुर तिराहे से शाहजहांपुर के बरेली मोड़ तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहा। संवाद





कांवड़ियों की सेवा सत्कार में जुटे संगठन और समाजसेवी

जलालाबाद। सोमवार को केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आरिफ खां के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने बारह पत्थर चौराहे पर कांवड़ियों को फल व पानी की बोतलें वितरित कर उन पर फूल बरसाए। इस मौके पर सौरभ गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, विमल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। शाहजहांपुर मार्ग पर नगरिया गांव के पास समाजसेवी अमित कुशवाहा व राजाराम कुशवाहा ने भंडारा किया। भंडारे में आंवला के सांसद नीरज कुशवाहा की पत्नी रश्मि कुशवाहा ने कांवड़ियों को भोजन परोसा। संवाद



कांवड़ियों का स्वागत किया



शाहजहांपुर। भाजपा पार्षद जगदीश कुशवाहा ने चौक मंडल अध्यक्ष सत्यम शर्मा के साथ कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। उनके ऊपर फूल बरसाए गए। कांवड़ियों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। संवाद



अमरनाथ यात्रियों को रवाना किया

शाहजहांपुर। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले जत्थे का स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने माथे पर तिलक लगाकर अभिवादन किया। इस बीच यात्रियों ने जयकारे लगाए। रामनिवास, राजकुमार, दिनेश कुमार, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद



खुदागंज में महादेवन मंदिर में हुआ भंडारा



खुदागंज। सावन के तीसरे सोमवार को शिव भक्तों ने नगर के प्राचीन महादेवन मंदिर पर कांवड़ियों समेत श्रद्धालुओं के लिए भंडारा आयोजित किया। विधिवत पूजन के साथ भंडारा आरंभ हुआ। आयोजकों ने सर्वप्रथम कन्याओं को भाेजन कराकर उन्हें दक्षिणा दी। बाद में शाम तक चले भंडारे में तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, सौरभ गुप्ता, रामविलास कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, शिवराम वर्मा, शहजादे कश्यप आदि का सहयोग रहा। संवाद



छोटी काशी रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र के गिरगिचा गांव से सोमवार को जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। डीजे पर भजनों के साथ थिरकते कांवड़ियों के साथ ग्रामीण उन्हें छोड़ने गांव के बाहर तक आए। जत्थे में सतेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, संजीत सिंह, राघवेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, माखन लाल वर्मा आदि शामिल हैं। संवाद










शिव उत्सव के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा







शाहजहांपुर। रामनगर काॅलोनी स्थित भगवान ब्रह्मदेव मंदिर में तीन दिवसीय शिव उत्सव का शुभारंभ हो गया। उत्सव के प्रथम दिन काॅलोनी से कलशयात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों से यात्रा गुजरी। मंगलवार को भगवान शिव का विशेष पूजन, रात में शिव भजन संध्या व बुधवार को भंडारा होगा। डाॅ.विकास खुराना ने कहा कि सृष्टि की उत्पत्ति शिवजी से हुई और अंततः यह उन्हीं में समा जाएगी। कार्यक्रम संयोजक विशाल अरोड़ा, नरेश अरोड़ा, सरदार तेजेंद्र सिंह, सीमा अरोड़ा, सोनू अरोड़ा मौजूद रहे। संवाद

सावन के तीसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त। संवाद

सावन के तीसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त। संवाद

सावन के तीसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त। संवाद

सावन के तीसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त। संवाद

सावन के तीसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें