फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भैंस के लिए चारा लेने गए बुजुर्ग का नहर में उतराता मिला शव

विज्ञापन
विश्राम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। भैंस के लिए चारा लेने के लिए रविवार की शाम घर से निकले परशुरामपुर गांव के विश्राम प्रजापति (68 वर्ष) का शव सोमवार को सुबह गांव के पास से निकली नहर में उतराता मिला। परिजनों ने कोई रंजिश होने से इन्कार किया है। सूचना पाकर सीओ ज्योति यादव ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, विश्राम गांव में अपने भाई मुलायम प्रजापति से अलग एक अन्य घर में अकेले रहते थे। रविवार देर शाम तक चारा लेकर नहीं लौटने पर भतीजे बेचेलाल ने खोजबीन की, लेकिन रात हो जाने पर उनका कुछ पता नहीं चला। सोमवार को सुबह गांव की उत्तर दिशा में शारदा नहर में उनके शव को कुछ ग्रामीणों ने उतराते देखा तो वहां भीड़ लग गई।
इंस्पेक्टर जुगुल किशोर पाल ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। सीओ ने वहां मौजूद ग्रामीणों से विश्राम के बारे में पूछताछ की। सीओ के अनुसार, विश्राम की मौत संभवत: नहर में गिरने से हुई है, लेकिन सही कारण पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें