फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जयकारों से गूंज उठे शिवालय, महादेव का किया जलाभिषेक

विज्ञापन
कांट में कांवड़ यात्रा लेकर जाते युवा। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सावन के पहले सोमवार को शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। शिवभक्तों ने महादेव के दर्शन करने के साथ ही जलाभिषेक कर पूजन किया। भक्तों ने महादेव को बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल आदि अर्पित किए। सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

सुबह से शिवालयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया और अपनी मन्नत मांगी। सोमवार को व्रत धारण कर भगवान शिव की पूजा की। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, वनखंडी नाथ मंदिर, त्रिलोकी नाथ धाम, चौकसीनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ लग गई। लोगाें को कतारबद्ध तरीके से महादेव के दर्शन कराएं। शिवालयों में बाबा के जयकारों की गूंज सुनाई दी। दोपहर 12 बजे के बाद तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

शिव मंदिरों में की पूजा-अर्चना
तिलहर। पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार को नगर व ग्रामीण अंचल के शिव मंदिरों को सजाया गया। शिव भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। नगर के मौजमपुर स्थित श्रीमनकामेश्वर मंदिर, हिंदू पट्टी के गुसाईंजी महाराज मंदिर स्थित शिवालय, घोड़ी वाले बाबा मंदिर स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव शिवालय, चीनी मिल कॉलोनी शिवालय, रस्तोगी धर्मशाला शिवालय, पोटरगंज शिवालय, श्री माता मंदिर शिवालय समेत विभिन्न मंदिरों में शुक्रवार सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, दही, शहद व शुद्ध घी से जलाभिषेक कर बाबा का चंदन से लेपकर धार्मिक अनुष्ठान किया। संवाद
विज्ञापन

-

भंडारे का आयोजन
निगोही के कुदिन्ना गांव के मंदिर पर हुए प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया। मूर्ति स्थापना से पूर्व गांव से झांकी भी निकाली गई। झांकी महमदपुर, जहानपुर, बिरासिन, पिपरिया खुशाली, हमजापुर, निगोही से गुरगवां, कजरीनूरपुर होते हुए कुदिन्ना गांव पहुंचे। हवन-पूजन के बाद मूर्ति स्थापित की गई। इसके बाद शुरू भंडारा शाम तक चलता रहा। पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, पिंकू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-
71 लीटर जल कांवड़ में लेकर आए
कांट। सावन माह के प्रथम सोमवार पर पांचाल घाट से 71 लीटर गंगा जल कांवड़ में भरकर कस्बे के युवा लेकर आए। कस्बे में यात्रा निकालने के बाद मां शीतला देवी मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कस्बे के युवा विकास पाठक, अजय सिंह, अभिषेक सिंह, धीरज राठौर, विनोद भारद्वाज आदि ने भगवान का ध्यान कर अपने कंधे पर गंगाजल को लेकर यहां पहुंचे। कस्बे में कांवड़ यात्रा निकाली गई। युवाओं ने संकल्प लिया कि सभी एक साथ मिलकर रहेंगे।

कांट में कांवड़ यात्रा लेकर जाते युवा। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें