फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धूमधाम से निकली शिवबरात

विज्ञापन
निगोही में निकाली गई ​शिव बरात में शामिल झांकियां। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
निगोही। शुक्रवार को शिवबरात के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई शिवबरात में देवी-देवताओं के साथ सांस्कृतिक और देश-प्रेम को दर्शाती विभिन्न झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। रामलीला मैदान से शिवबरात रवाना हुई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भानुप्रताप सिंह, राजीव प्रताप सिंह उर्फ टीटू, सुरजीत वर्मा, रवि कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, नीरज राठौर, राजकुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की बरात
तिलहर। दोदराजपुर श्रीरामलीला मेला समिति की ओर से आयोजित भगवान श्रीराम की भव्य बरात धूमधाम के साथ निकाली गई। आकर्षक झांकियों, बैंडबाजों और जय श्रीराम के नारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया। श्रीरामलीला मैदान पर मेला आयोजक सोनू खन्ना व प्रबंधक कमलेश गुप्ता उर्फ पप्पू ने भगवान स्वरूपों का तिलक कर श्रीराम बरात का शुभारंभ किया। बरात आईपीएस शिव मुरारी सहाय के आवास से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस अवसर पर अध्यक्ष हितेश गुप्ता उर्फ रिंकू, सौरभ गुप्ता उर्फ रवि, सोनू खन्ना आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद

श्रीराम-भरत मिलाप का दृश्य देख छलके आंसू
बंडा। श्री रामलीला मेले में वृंदावन से आए कलाकारों ने शुक्रवार को श्रीराम-भरत मिलाप की लीला का मंचन किया। मंचन देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। श्री राधा सर्वेश्वरी लीला संस्थान के कलाकारों ने दोनों भाइयों के प्रेम का प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन



श्रीराम बरात के साथ मेला शुरू

देवकली। श्री रामलीला मेले में श्रीराम की बरात धूमधाम से निकली गई। श्रीराम, लक्ष्मणजी, माता सीता की झांकियों पर दर्शकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बरात गांव के मेला मैदान से बैंडबाजों के साथ नभीची, कमालपुर, कंचनपुर मार्ग होते हुए गांव के मुख्य चौराहों पर पहुंची। बाद में बरात मेला मैदान आई। बरात में मेला प्रबंधक प्रमोद सिंह, प्रधान अरुण सिंह, अंकुर अवस्थी, दिनेश मिश्रा, कुशाग्र अवस्थी, गिरजा शंकर मिश्र, सुधीर मिश्रा आदि मौजूद रहे। मेला प्रबंधक प्रमोद सिंह ने बताया कि तीन नवंबर को रावण वध होने के बाद चार नवंबर को कवि सम्मेलन होगा।

बुराई पर अच्छाई की विजय, धू-धू कर जला रावण का पुतला


रोजा। रौसर कोठी के रामलीला मैदान पर रोजा चीनी मिल के सहयोग से चल रही रामलीला में शुक्रवार को रावण वध की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद रावण का पुतला दहन किया गया। ग्रामीणों ने मेले में लगे झूलों का जमकर आनंद लिया। संवाद

निगोही में निकाली गई शिव बरात में शामिल झांकियां। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें