फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार से फर्रुखाबाद रवाना हुए शिवभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। खुटार से देर शाम काफी संख्या में कांवड़ यात्री फर्रुखाबाद के घटिया घाट से गंगाजल लेने रवाना हो गए।
विज्ञापन

दोपहर बाद से कांवड़ यात्री नगर के मुख्य चौराहे पर एकत्र होना शुरू हो गए थे। देर शाम वैदिक मंत्रोच्चर के बीच ढोल नगाड़ों के साथ कांवड़ यात्री आगे के लिए रवाना हो गए। फर्रुखाबाद से जल लेने के बाद कांवड़ यात्री खुटार होते हुए गोला जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
उधर सावन के दूसरे सोमवार को खुटार-गोला मार्ग पर पुलिस ने लोगों के सहयोग से कांवड़ यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया। सीओ प्रवीण मलिक ने पूजा अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया। पूरे दिन चले भंडारे में कांवड़ लेकर गोला जाने वाले श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी, हलवा का प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में थाना प्रभारी आरके रावत, डॉ. प्रदीप शुक्ला, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख मनोज त्रिवेदी, विजय शंकर अवस्थी, कमल दीक्षित, विनोद वर्मा, बल्देव सिंह, अनिल मिश्र आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें