फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिविर में ढाई लाख रुपये का राजस्व वसूला

विज्ञापन
बरतारा में बिजली निगम के कैंप में बिल सही कराते उपभोक्ता। स्रोत: बिजली निगम
विज्ञापन
बरतारा। अटसलिया उपकेंद्र की ओर से सोमवार को विनोबा सेवा आश्रम में विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ढाई लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। 20 बकायेदाराें के कनेक्शन भी काटे गए।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे एसडीओ सत्यप्रकाश व जेई संजीव कुमार के नेतृत्व में शिविर आयोजित हुआ। इसमें 40 बिल सही किए गए। 60 लोगों ने राजस्व जमा किया। निगम को करीब ढाई लाख रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ। निगम की एक टीम ने बरतारा आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर बकायेदारों की चेकिंग की। राजस्व जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काटे गए। कैंप में सुमित कुमार, टीजी-टू भूपेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें