फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना नेता संजय राउत का सपाइयों ने पुतला फूंका

Fri, 17 Apr 2015 12:22 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना नेता संजय राउत की मुस्लिम विरोधी बयानबाजी के विरोध में सपा व्यापार सभा के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर शिवसेना नेता का पुतला फूंकना चाहा, लेकिन उन्हें सदर इंस्पेक्टर ने खदेड़ दिया। इस पर कार्यकर्ता भी भड़क उठे और उन्होंने कलक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी कर पुतले को आग लगा दी।
विज्ञापन

इससे पहले, संगठन के कार्यकर्ता सपा व्यापार सभा के कैंप कार्यालय पर जमा हुए। वहां शिवसेना केसांसद राउत का पुतला तैयार किया और उसे लेकर जिला सचिव मुजम्मिल खां के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए चल पड़े। कलक्ट्रेट केधरना स्थल पर उन्होंने पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन वहां पहले से मौजूद सदर इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने तीखे तेवर दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को कलक्ट्रेट कैंपस से बाहर कर दिया।
इस पर सपाई भी तिलमिला गए। उन्होंने कलक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी करके पुलिस को निशाने पर लिया और वहीं पर पुतले को माचिस की जलती तीली दिखा दी। पुलिस जब तक वहां पहुंची, कार्यकर्ता एसपी कार्यालय के बगल वाले रास्ते से कलक्ट्रेट में दाखिल होकर सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी के पास पहुंच गए। उन्हें राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया है कि शिवसेना केनेता भाजपा के इशारे पर देश में जातीय औक्र धार्मिक एकता तोड़ने वाले बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में सांसद राउत की संसद से सदस्यता रद्द किए जाने की मांग की गई है। प्रदर्शन और पुतला दहन में अग्निवेश समाजवादी, सपा लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, दीपक सिंह, सोनू गुप्ता, विशाल विद्यार्थी, सलीम खां, अब्दुल खालिद खां, मो. लईक, मो. साबिर, अंशुमान समाजवादी, शफीक खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें