फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: प्राथमिक स्कूल का भवन तोड़ते समय बीम गिरा, शिक्षामित्र की मौत

Tue, 15 Sep 2026 02:51 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले के एक प्राथमिक विद्यालय का पुराना भवन तोड़ते समय सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत हो गई। हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव कुबरे गौटिया स्थित प्राथमिक विद्यालय की पुरानी इमारत तोड़ते समय सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। इमारत का बीम अचानक गिरने से वहां खड़े शिक्षामित्र सुखपाल (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए बरेली ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने का काम चल रहा था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे सुखपाल विद्यालय परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान इमारत का एक बीम अचानक भरभराकर उनके ऊपर जा गिरा। बीम की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल 
परिजन आनन-फानन सुखपाल को इलाज के लिए बरेली ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सुखपाल की मौत की खबर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद विद्यालय भवन को तोड़ने के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें