फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: गंगा एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, सेवानिवृत्त सचिव की मौत, एक अन्य घायल

Tue, 15 Sep 2026 01:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 70 वर्षीय सेवानिवृत्त सचिव की मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  
विज्ञापन
मृतक अमर सिंह का फाइल फोटो, उनके परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गंगा एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में जलालाबाद के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी साधन सहकारी समिति के सेवानिवृत्त सचिव अमर सिंह (70) की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार कटरा थाना क्षेत्र के हुलासनगरा निवासी हरिराम उर्फ महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में हरिराम को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

अपने पैतृक गांव लौट रहे थे अमर सिंह
मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव मोहनिया निवासी अमर सिंह कई वर्षों से परिवार के साथ जलालाबाद के मोहल्ला प्रेमनगर में रह रहे थे। रविवार को वह अपने पैतृक गांव गए थे। मंगलवार सुबह बाइक से जलालाबाद लौट रहे थे। करीब आठ बजे गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से बरेली हाईवे की ओर मुड़ते समय जलालाबाद की तरफ से आ रही हरिराम की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

अमर सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी सुमित्रा देवी की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो विवाहित बेटे अवनीश और गोपाल गुर्जर हैं। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें