जानकारी के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने का काम चल रहा था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे सुखपाल विद्यालय परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान इमारत का एक बीम अचानक भरभराकर उनके ऊपर जा गिरा। बीम की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।
सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
परिजन आनन-फानन सुखपाल को इलाज के लिए बरेली ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सुखपाल की मौत की खबर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद विद्यालय भवन को तोड़ने के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।