फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिजा और अर्सलान को दसवीं में 98.2 प्रतिशत अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने बुधवार को दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में तक्षशिला पब्लिक स्कूल की छात्रा शिजा हिकमत और मोहम्मद अर्सलान 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


सीबीएसई से संबद्ध 42 स्कूलों के 3453 छात्र-छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा में अपनी प्रतिभा दिखाई थी। नौ केंद्राें पर सीसी कैमरों की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई गईं। बुधवार को शाम करीब साढ़े चार बजे परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर जारी कर दिया गया।
परीक्षा परिणाम में तक्षशिला पब्लिक स्कूल की शिजा हिकमत और अर्सलान ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसी तरह फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल के अक्षत ने भी 98.1 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन

तक्षशिला पब्लिक स्कूल के अनुकूल गर्ग और काव्या सिंह ने भी अपने प्रदर्शन से मान बढ़ाया। स्कूल पहुंचे मेधावियों ने अपनी खुशी का इजहार किया। तक्षशिला स्कूल के निदेशक अरुण खंडेलवाल ने होनहारों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर राजीव मोहन पांडेय ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों को मेहनत की अपेक्षा बेहतर अंक नहीं मिले, वे तीन विषयों में दोबारा से परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन

-
जिले के होनहार
शिजा हिकमत



98.2 प्रतिशत



तक्षशिला पब्लिक स्कूल



-



मोहम्मद अर्सलान



98.2 प्रतिशत



तक्षशिला पब्लिक स्कूल



-



अक्षत



98.1 प्रतिशत



फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल







अनुकूल गर्ग



98 प्रतिशत



तक्षशिला पब्लिक स्कूल




ओजस्वी मिश्रा



97.6 प्रतिशत



तक्षशिला पब्लिक स्कूल







आख्या कुशवाहा



97.6 प्रतिशत



सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल



-



अथर्व जौहरी



97.2 प्रतिशत



डॉ.जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल



-



वेदांश विश्वकर्मा



97.2 प्रतिशत



कर्नल एकेडमी ग्लोबल







पार्थ मिश्रा



97 प्रतिशत



कर्नल एकेडमी ग्लोबल



-



वर्णिका



97 प्रतिशत



कर्नल एकेडमी ग्लोबल




हर्षल कुमार



96.8 प्रतिशत



सेंट पाल्स इंटर कॉलेज



-



अनन्या सक्सेना



96.6 प्रतिशत



सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल







अनन्या सिंह



96. 4 प्रतिशत



कैंब्रिज कांवेंट स्कूल पुवायां







जागृति



96. 4 प्रतिशत



कर्नल एकेडमी ग्लोबल







शिखर शुक्ला



96. 4 प्रतिशत



सेंट पॉल्स कॉलेज



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें