गोल्डन फ्लावर स्कूल खुटार में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते प्रबंधक। संवाद
खुटार। सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में खुटार के गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने फिर से परचम लहराया है।
12वीं में शेखर मिश्रा ने 95, एकता शुक्ला ने 89.8 और तथा यशनदीप कौर ने 87.4 अंक प्राप्त कर प्राथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 10वीं में अभिषेक मिश्रा ने 89.2, प्रीतिराज कौर ने 86.2, प्रियांशु शुक्ला ने 83.6 और जेसिका कौर ने 83.6 अंक प्राप्त कर प्रथम तीन स्थानों रहकर परिवार का नाम रोशन किया है।
स्कूल के प्रबंधक हरदेव सिंह सिद्धू ने मेधावी छात्र छात्राओं को माला पहनकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। स्कूल के निदेशक डॉ. नवदीप सिंह सिद्धू, प्रधानाचार्य राजकुमार साहू ने सफल छात्र छात्राओं को उनके आगे की शिक्षा के लिए मार्गदर्शन दिया। संवाद